{"_id":"601c14a68ebc3e26b41062b8","slug":"kushinagar-minor-girl-sent-home-by-brd-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर की मासूम हुई स्वस्थ, सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेगी कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर की मासूम हुई स्वस्थ, सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेगी कांस्टेबल
Thu, 04 Feb 2021 09:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।(इनसेट में घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की सात साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत अब एकदम ठीक हो गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मासूम के स्वास्थ्य को देखते हुए बृहस्पतिवार को घर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
परिजन इसी दिन देर शाम घर के लिए निकल भी गए। इस बीच उत्तर प्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रवेश गुप्ता के निर्देश के बाद मासूम और उसके परिजनों को कुशीनगर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के सात साल की मासूम के साथ 29 जनवरी को गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। गंभीर हाल में उसे पुआल के एक ढेर में दबा दिया गया था। वह बेहोशी के हालत में खून से लथपथ थी। किसी तरह परिजनों ने उसे ढूंढ़कर इलाज के लिए कुशीनगर के कोटवा सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां परिजन उसे शनिवार की भोर सवा तीन बजे लेकर आए। इस बीच करीब छह घंटे तक मेडिको लीगल के नाम पर डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया।
बीआरडी में हुई लापरवाही
इस बीच खड्डा के भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी सुबह पहुंचे तब जाकर किसी तरह बीआरडी इलाज हुआ। इस बीच मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश बाल आयोग से लेकर मुख्यमंत्री तक से मामले की शिकायत की गई। इस पर बाल आयोग ने संज्ञान लेते हुए मासूम और उसके परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद एक महिला कांस्टेबल मासूम और उसके परिजनों के साथ लगा दी गई है।
तीन हजार रुपये बीआरडी ने वापस किए
मासूम को भर्ती करने के बाद उसका इलाज किसी तरह शुरू हुआ। लेकिन इस बीच डॉक्टरों ने तीन हजार रुपये की दवा बाहर से मंगा दी। इसकी जानकारी जब विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत प्राचार्य से करते हुए कमिश्नर से भी की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने तीन हजार रुपये मासूम के पिता को वापस कर दिए। मासूम के पिता ने बताया कि अब बिटिया स्वस्थ्य हैं। इलाज भी डॉक्टरों ने ठीक से किया है। सुरक्षा व्यवस्था भी मिल गई है। दोषियों को कड़ी सजा मिले बस यही चाहता हूं।