{"_id":"61b636ace72fd30ef5711a2b","slug":"kushinagar-latest-news-gorakhpur-news-gkp4196477145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने रुपये नहीं दिए तो घर में लगाई आग, भाभी की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने रुपये नहीं दिए तो घर में लगाई आग, भाभी की जलकर मौत
विज्ञापन
पगार गांव के छपरा टोला में जलते घर। इसी आग में रंजना नाम की गर्भवती महिला की जलने से मौत हो गई। संव?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ने रुपये नहीं दिए तो घर में लगाई आग, भाभी की जलकर मौत
- गर्भवती बताई जा रही है महिला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के छपरा टोला में रविवार की देर शाम एक युवक ने मां के रुपये न देने पर पहले तो अपनी झोपड़ी में आग लगाई, फिर बड़े भाई की झोपड़ी में भी आग लगा दी। घर में काम कर रही उसकी भाभी अचानक लपटें उठते देखकर किसी तरह बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। फिर खुद कुछ निकालने अंदर गई कि आग में घिर जाने से जलकर मर गई। वह गर्भवती बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ खड्डा और तहसीलदार कप्तानगंज ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के छपरा टोला निवासी राजू सिंह (22) तीन भाई हैं। आरोप है कि राजू ने अपनी मां से रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर झगड़ा किया और उसके बाद देर शाम को पहले अपनी झोपड़ी में आग लगाई और उसके बाद बड़े भाई जितेंद्र सिंह की झोपड़ी में भी आग लगा दी। उस समय जितेंद्र की पत्नी रंजना (36) घर में ही काम कर रही थी। अचानक आग की लपटें उठते देख वह बच्चों को उठाकर किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकाली और खुद सामान निकालने के लिए अंदर चली गई। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हर तरफ से घिर जाने के कारण आग में झुलस जाने से रंजना की मौत हो गई।
खोटही पुलिस चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि आग लगाने वाले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर अग्निशमन दस्ता ने पहुंचकर आग बुझा दी। इधर, घटना की जानकारी होने पर सीओ खड्डा शिवाजी सिंह और तहसीलदार कप्तानगंज नरेंद्र राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। रंजना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक जितेंद्र सिंह की रंजना से करीब 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनसे छह संतानें हैं। पांच बेटियां और एक बेटा है। जितेंद्र बाहर काम करते हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। जितेंद्र इन दिनों घर आए थे, लेकिन घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।
कोट
राजूू ने अपनी मां से रुपये के लिए झगड़ा किया। रुपये नहीं मिले तो पहले अपनी झोपड़ी में आग लगाई, उसके बाद जितेंद्र की झोपड़ी में भी आग लगा दी। इस आग में खुद को और बच्चों को घिरा देखकर उसकी भाभी ने सबसे पहले बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। उसके बाद घर में सामान निकालने, जिससे आग में घिर जाने से जलकर मर गई। वह गर्भवती थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सचिंद्र पटेल, पुलिस अधीक्षक