{"_id":"6090e58b8ebc3ec36b7a88a9","slug":"kushinagar-dm-recovered-fine-from-employees-due-to-voting-counting-without-mask","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कुशीनगर में बिना मास्क के मतगणना में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कुशीनगर में बिना मास्क के मतगणना में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से वसूला जुर्माना
Tue, 04 May 2021 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 May 2021 12:00 PM IST
सार
सोमवार को कार्यवाहक डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना की रफ्तार धीमी होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को कार्यवाहक डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना की रफ्तार धीमी होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान बिना मॉस्क के कार्य कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला। वहीं शाम को ड्यूटी से मुक्त होने के बाद कर्मचारियों ने भत्ता की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी हीला हवाली के बाद देर शाम भत्ता वितरित किया गया।
सोमवार को ब्लॉक परिसर में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कार्य का कार्यवाक डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी सचिंद्र पटेल ने निरीक्षण किया। मतगणना कार्य की धीमी गति को पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मतगणना स्थल पर मौजूद रिटर्निंग अधिकारी मानिकचंद सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम रामकेश यादव एवं बीडीओ संदीप सिंह को मतगणना की रफ्तार तेज कर जल्द समाप्त कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीएम ने मतगणना केंद्र में बिना मास्क लगाएं ड्यूटी करने वाले सफाई कर्मचारी मुख्तार को देख फटकार लगाते हुए ड्यूटी से मुक्त कर उनसे एक हजार रुपए का जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया। शाम छह बजे तक ग्राम पंचायत बांसगांव और गौरी जगदीश गांव की गणना जारी थी। जबकि निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्य रिटर्निंग अधिकारी दुदही कर रहे थे।
शाम पांच बजे मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी भत्ता की मांग करने लगे। अफसरों ने बाद में भुगतान की बात कही तो हंगामा होने लगा। देर शाम कुछ कर्मचारियों को भुगतान दिया गया। शेष को बाद में कलेक्ट्रेट आकर भत्ता लेने की बात कही गई।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना था कि इतने खराब हालात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भोजन, नाश्ता तो ठीक से नहीं ही मिला, भत्ता के लिए भी हंगामा करना पड़ा। प्रशासनिक अफसर कार्रवाई तो पहले करते हैं लेकिन सुविधा नहीं देना चाहते हैं।