फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar DM recovered fine from employees due to voting counting without mask

पंचायत चुनाव: कुशीनगर में बिना मास्क के मतगणना में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से वसूला जुर्माना

Tue, 04 May 2021 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 12:00 PM IST
सार

सोमवार को कार्यवाहक डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना की रफ्तार धीमी होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Kushinagar DM recovered fine from employees due to voting counting without mask
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को कार्यवाहक डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना की रफ्तार धीमी होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान बिना मॉस्क के कार्य कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला। वहीं शाम को ड्यूटी से मुक्त होने के बाद कर्मचारियों ने भत्ता की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी हीला हवाली के बाद देर शाम भत्ता वितरित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लॉक परिसर में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कार्य का कार्यवाक डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी सचिंद्र पटेल ने निरीक्षण किया। मतगणना कार्य की धीमी गति को पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मतगणना स्थल पर मौजूद रिटर्निंग अधिकारी मानिकचंद सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम रामकेश यादव एवं बीडीओ संदीप सिंह को मतगणना की रफ्तार तेज कर जल्द समाप्त कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने मतगणना केंद्र में बिना मास्क लगाएं ड्यूटी करने वाले सफाई कर्मचारी मुख्तार को देख फटकार लगाते हुए ड्यूटी से मुक्त कर उनसे एक हजार रुपए का जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया। शाम छह बजे तक ग्राम पंचायत बांसगांव और गौरी जगदीश गांव की गणना जारी थी। जबकि निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्य रिटर्निंग अधिकारी दुदही कर रहे थे। 

शाम पांच बजे मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी भत्ता की मांग करने लगे। अफसरों ने बाद में भुगतान की बात कही तो हंगामा होने लगा। देर शाम कुछ कर्मचारियों को भुगतान दिया गया। शेष को बाद में कलेक्ट्रेट आकर भत्ता लेने की बात कही गई।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना था कि इतने खराब हालात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भोजन, नाश्ता तो ठीक से नहीं ही मिला, भत्ता के लिए भी हंगामा करना पड़ा। प्रशासनिक अफसर कार्रवाई तो पहले करते हैं लेकिन सुविधा नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed