{"_id":"6141ec298ebc3e59cd6cc616","slug":"kushinagar-couple-and-daughter-die-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक झटके में चली गई तीन की जान: सड़क हादसे में दंपती और बेटी की मौत, किस्मत से बच गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक झटके में चली गई तीन की जान: सड़क हादसे में दंपती और बेटी की मौत, किस्मत से बच गया बेटा
Wed, 15 Sep 2021 07:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:07 PM IST
सार
गोरखपुर के पिपराइच में सड़क हादसा हुआ। इसमें कुशीनगर से गोरखपुर दवा कराने आ रहे दंपती और उसकी बेटी की मौत हो गई। इस दौरान उनका बेटा बच गया।
विज्ञापन
गाड़ी गिर जाने की वजह से फैजान की जान बच गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के जंगल सुभान अली पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सड़क हादसे में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार बेटा बाल-बाल बच गया। बेटे को पुलिस ने सुरक्षित थाने में रखा है और उसके घरवालों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बाइक से ही पत्नी और दो बच्चों को बिना हेलमेट लेकर कुशीनगर से गोरखपुर दवा कराने आ रहा था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कुशीनगर के रामकोला इलाके के लाला छपरा गांव निवासी फारुक अंसारी (35), उनकी पत्नी नजमा खातुन (32), नूरी (8) के रूप में हुई है। पांच साल के बेटा फैजल अंसारी को मामूली चोट आई है। वह बाइक से छटक कर दूर जा गिरा था। जानकारी के मुताबिक, फारूक अंसारी, पत्नी बच्चों को लेकर गोरखपुर किसी डॉक्टर के यहां पर दवा कराने आ रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में पिपराइच के जंगल सुभान अली पेट्रोल पंप के सामने अचानक आगे चल रहे ऑटो वाले ने ब्रेक लगा दिया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार से फारुक अंसारी बाइक पर नियंत्रण नहीं कर पाए। बाइक ऑटो में जा घुसी। हादसे में बेटी और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख वहां पर मौजूद लोग दौड़े और अस्पताल ले गए मगर तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मम्मी-पापा को बुला दें...
बच्चे को पुलिस थाने लेकर गई और घरवालों को सूचना दे दी है। इसके बाद गोरखपुर पहुंचे घरवाले पोस्टमार्टम कराने चले गए थे, इस वजह से शाम तक बच्चा थाने पर ही था। हादसे के बाद चलाक ऑटो लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ऑटो वाले की पहचान करने में जुटी है।
थाने में बैठा फैजान बार-बार अपने मां-बाप को बुला रहा है। पुलिस उसे समझा रही है कि उसके मां-बाप को चोट लगी है। इस वजह से अस्पताल में है, जल्दी आ जाएंगे। पुलिस उसे टॉफी और बिस्कुट देकर बहलाने की कोशिश में लगी रही।
थाने में बैठा फैजान बार-बार अपने मां-बाप को बुला रहा है। पुलिस उसे समझा रही है कि उसके मां-बाप को चोट लगी है। इस वजह से अस्पताल में है, जल्दी आ जाएंगे। पुलिस उसे टॉफी और बिस्कुट देकर बहलाने की कोशिश में लगी रही।