फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kotdars protest for increase in commission

Gorakhpur News: कमीशन बढ़ोतरी के लिए कोटेदारों का प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kotdars protest for increase in commission
गोरखपुर। राशन कोटेदारों ने कमीशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनका कमीशन अन्य राज्यों की तरह 90 रुपये से बढ़कर 200 रुपये कर दिया जाए। राशन कोटेदार अपनी ई-पॅास मशीन लेकर जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचे डीएम व जिला पूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कोटेदारों ने कहा कि हमारी मांग पिछले कई वर्षों से चल रही है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर 28 जनवरी 2026 को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करते हुए संसद भवन का घेराव करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदार सरकार पर होगी। प्रदर्शन में राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार गुप्त, भगवत मिश्र सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed