{"_id":"5ec8048a8ebc3e903a578c1b","slug":"korona-positive-gorakhpur-news-gkp352133411","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और युवक मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और युवक मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो और युवक मिले कोरोना संक्रमित
मुंबई से आए थे ट्रक से, नंद पैलेस में किए गए थे क्वारंटीन
अब तक जिले में मिले हैं 31 पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या है 28
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में शुक्रवार को दो और युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये दोनों मुंबई से ट्रक से आए थे। शाम को रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया। ये दोनों को नंद पैलेस में क्वारंटीन थे। दो नए संक्रमित मिलने के जनपद में कुल 31 पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इसमें से तीन की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा चुका है। ऐसे में वर्तमान में जिले में कुल 28 एक्टिव केस हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों संक्रमित को मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।
सलेमपुर ब्लॉक के कस्बा सलेमपुर गांव का युवक मुंबई रहता था। ट्रक से वह 17 मई को वाराणसी पहुंचा। वहां से रोडवेज बस से देवरिया आया और जिला अस्पताल पहुंचा। यहां सैंपल लेकर उसे नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं लार ब्लाक के डुमरी गांव निवासी युवक मुंबई से 11 दिन पूर्व घर पहुंचा ,गांव के स्कूल में क्वारंटीन होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा। सैंपलिंग के बाद इसे भी नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया। दोनों अपने घर नहीं गए थे। हालांकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में अफसर पहुंच गए हैं। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि दो पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई। हालांकि इसमें से तीन ठीक हो चुके हैं।