फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona

एक की मौत, 34 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
korona
एक की मौत, 34 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

वर्तमान में 404 एक्टिव केस, जनपद में अब तक मिल चुके हैं 4085 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 34 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण के कारण ओपेक चिकित्सालय कैली में एक संक्रमित की मौत हो गई है। जनपद में अब तक 4085 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 77 की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 3604 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को 29 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 404 पहुंच गई है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।

डीएम के अनुसार जिले में लगातार जांच का क्रम जारी है। टीम शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर कोरोना जांच कर रही है। लक्षण के अलावा बिना लक्षण वाले भी जांच करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। बावजूद इसके आम लोगों को अब भी सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपको संकट में डाल सकती है। ऐसे में आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलें। कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करें, मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 176 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 96, हर्रैया में 57, भानपुर में नौ व रुधौली में 14 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed