फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Koni sealing episode officers returned farmers who reached CM Janata Darshan

कोनी सीलिंग प्रकरण: सीएम से मत मिलिए, हम लोग पहुंचा देंगे मामला

Tue, 01 Aug 2023 02:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर/ जगदीशपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर/ जगदीशपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Aug 2023 02:37 PM IST
सार

सोमवार की सुबह छह बजे कोनी गांव के 20 किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। लेकिन अधिकारियाें ने उनका प्रार्थना पत्र ले लिया। अधिकारियों ने कहा कि सीएम तक उनकी बात पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
Koni sealing episode officers returned farmers who reached CM Janata Darshan
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी से नहीं मिल पाए कोनी गांव के किसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोनी सीलिंग प्रकरण में सीएम से राहत की उम्मीद लगाए किसानों को सोमवार की सुबह निराश होना पड़ा। जनता दर्शन में सीएम योगी से मिलने पहुंचे किसानों को अधिकारियों ने गोरखनाथ मंदिर गेट से लौटा दिया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी बात सीएम तक पहुंच जाएगी। इसको लेकर किसानों और अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। उधर, इस मामले में कमिश्नर कोर्ट में चल रहे केस में सोमवार को 11 सितंबर की तारीख लग गई है।

विज्ञापन


कोनी गांव के पास पीएसी की महिला बटालियन और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोनी गांव में 60 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने लौटा दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने एक हफ्ते का समय दिया। इसके बाद किसानों ने पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह से मुलाकात करके डीएम के सामने बात रखने की अपील की। लेकिन डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह छह बजे कोनी गांव के 20 किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। लेकिन अधिकारियाें ने उनका प्रार्थना पत्र ले लिया। अधिकारियों ने कहा कि सीएम तक उनकी बात पहुंचा दी जाएगी।

किसानों ने सीएम से मिलने की जिद की तो कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई। लेकिन अधिकारियाें का तेवर देखकर किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। किसान विनोद गुप्ता, नरसिंह, रामप्यारे गुप्ता, दयालु बाबा, दुर्गविजय सिंह आदि ने बताया कि एक तरफ उनकी सारी जमीन रिंग रोड में निकल गई। दूसरी ओर बची-खुची जमीन को प्रशासन ने गलत तरीके से सीलिंग में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed