फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know when is Bhadrapada Purnima

Bhadrapada Purnima: जानिए कब है भाद्रपद पूर्णिमा, ऐसे रखा जाता है व्रत

Sun, 19 Sep 2021 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Sep 2021 01:32 PM IST
सार

 धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन
Know when is Bhadrapada Purnima
भाद्रपद पूर्णिमा पर स्नान करते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाद्रपद पूर्णिमा 20 सितंबर सोमवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्र माह में आने वाली पूर्णिमा को भाद्रपद पूर्णिमा कहते हैं। पूर्णिमा की तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा की जाती है, साथ ही इस दिन उमा-महेश्वर व्रत भी रखा जाता है।

विज्ञापन


उमा-महेश्वर व्रत का महत्व
पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार भविष्यपुराण में वर्णित है कि उमा महेश्वर व्रत मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है, लेकिन नारदपुराण के अनुसार यह व्रत भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस व्रत के प्रभाव से बुद्धिमान संतान, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


भाद्रपद पूर्णिमा व्रत पूजा विधि
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, पूर्णिमा के दिन ब्रहम मुहूर्त में उठकर स्नादि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद विधि विधान से भगवान सत्यनारायण की पूजा करें और उन्हें नैवेद्य व फल-फूल अर्पित करें। पूजन के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंनी। इसके बाद पंचामृत और चूरमे का प्रसाद वितरित करें। इस दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को दान अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed