फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know when fourth month of Hindu calendar starting

धर्म कर्म: आज से लग गया आषाढ़, जानिए हिंदू पंचांग के इस चौथे महीने में कब कौन सा है व्रत-त्योहार

Fri, 25 Jun 2021 08:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jun 2021 08:28 AM IST
सार

हिंदू धर्म में आषाढ़ मास का है विशेष महत्व, आषाढ़ मास में विशेष रूप से भगवान विष्णु की आराधना होती है।

विज्ञापन
Know when fourth month of Hindu calendar starting
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ मास की शुरूआत शुक्रवार यानी आज से हो गई है। हिंदू धर्म में आषाढ़ के महीने का विशेष महत्व है, इस महीनें की देवशयनी एकादशी से चतुर्मास प्रारंभ होता है। आषाढ़ मास में विशेष रूप से भगवान विष्णु की आराधना होती है। इस महीने में प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा सहित विभिन्न व्रत और त्योहार पड़ते हैं। आषाढ़ की समाप्ति 24 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगी।

विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्रा ने बताया कि वर्षा ऋतु का आगमन और आषाढ़ मास की शुरूआत लगभग एक साथ ही होती हैं। हिंदू पंचांग में सभी महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं। मास की पूर्णिमा को चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उस महीने का नाम उसी नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। आषाढ़ नाम भी पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों पर आधारित है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को चंद्रमा इन्हीं नक्षत्रों में रहता है जिस कारण इस महीने का नाम आषाढ़ पड़ा है।
विज्ञापन


 

इस माह के व्रत एवं त्योहार

27 जून - गणेश चतुर्थी
28 जून - पंचक काल प्रारंभ
02 जुलाई - शीतलाष्टमी
05 जुलाई - योगिनी एकादशी
07 जुलाई - प्रदोष व्रत
08 जुलाई - मासिक शिवरात्रि
09 जुलाई - अमावस्या
11 जुलाई - गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ
12 जुलाई - जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ
13 जुलाई - विनायक चतुर्दशी व्रत
16 जुलाई - कर्क संक्रांति
18 जुलाई - गुप्त नवरात्रि का पारण
20 जुलाई - ईद-उल-अजहा या बकरीद
20 जुलाई - देवशयनी एकादशी, चतुर्मास या चौमासा प्रारंभ
21 जुलाई - प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी
22 जुलाई - विजया पार्वती व्रत व मंगला तेरस
24 जुलाई - आषाढ़ पूर्णिमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed