फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know importance and effects of Shani Dev

शनि ग्रह: जानिए जीवन में कैसा प्रभाव डालते हैं शनि देव, कैसे किया जाता है इन्हें प्रसन्न

Sat, 05 Jun 2021 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Know importance and effects of Shani Dev
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सौरमंडल के सबसे प्रमुख ग्रहों में शनि ग्रह की गणना होती है। यह ग्रह मानव के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह से प्रभाव डालते हैं। पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि मानव का कर्म जैसा होता है शनि देव उसे वैसा ही फल देते हैं। अच्छे कार्य करने वालों को अच्छा और खराब कार्य करने वालों को खराब फल देना शनि देव का कार्य है। ऐसे में इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है।
विज्ञापन


शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न
  • पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव की पूजा सूर्यास्त के बाद करनी चाहिए।
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ की जल में अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव के मंत्रों का भी जाप करें।
  • विज्ञापन
  • एक कटोरी सरसों का तेल लें। इस तेल में अपने छवि देखें। फिर इस तेल को किसी जरुरतमंद को दान कर दें।
  • शनिवार को दिन ढलने के बाद कुष्ठ रोगियों को काले रंग का पेय पदार्थ पिलाएं। संभव हो तो उन्हें काले रंग के वस्त्र भी दान करें।
  • सात प्रकार का अनाज लें। इस अनाज को अपने सिर से सात बार घुमाएं और इसे दान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed