{"_id":"6674acff23c85fd6eb083fe4","slug":"kisan-samman-nidhi-sent-to-the-accounts-of-529-lakh-farmers-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-595670-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 5.29 लाख किसानों के खातों में भेजी गई किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 5.29 लाख किसानों के खातों में भेजी गई किसान सम्मान निधि
Fri, 21 Jun 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि की सत्रहवीं किस्त जिले के 5.29 लाख किसानों के खातों में भेज दी गई है। जिन किसानों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं पहुंची है, सोमवार तक पहुंच जाएगी। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 5.29 किसानों को किसान सम्मान निधि मिलनी है। इसकी धनराशि शासन की तरफ से जारी कर दी गई है। यह धनराशि बैंक में पहुंच गई है।
बैंक द्वारा किसानों के खाते में यह धनराशि भेजी जा रही है। जिले के किसानों को 105.80 करोड़ रुपए की धनराशि किसान सम्मान निधि के रूप में दिया गया है। सरकार की मंशा है कि किसानों को तीन किस्त के रूप में हर साल 6,000 की धनराशि दी जाए। इससे किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत होगी। इसी सोच के तहत सरकार ने अब तक किसानों के खातों में 17 किस्त भेज चुकी है।