{"_id":"656b990d8a6eda0f2f0bf128","slug":"kipm-engineering-creates-history-in-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-387901-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: “एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज -2023” में केआईपीएम इंजीनियरिंग ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: “एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज -2023” में केआईपीएम इंजीनियरिंग ने रचा इतिहास
Sun, 03 Dec 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज में केआईपीएम विद्यार्थी चयनित।
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक क्विज “एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन” के नॉर्दर्न रीजन का आयोजन लखनऊ में हुआ। इस क्विज में केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 19 टीमों ने डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) डॉ. संजीव कुमार शर्मा एवं इंजीनियर हिमांशु सिंह के देखरेख में प्रतिभाग किया।
क्विज के प्रथम राउंड में आयोजित तकनीकी लिखित परीक्षा में टॉप छह टीमों का चयन हुआ, जिसमें केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, आईआईएम लखनऊ, आईआईटी भुवनेश्वर के साथ अपनी जगह बनाई।
इन प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ पूर्वांचल से एनबीए एक्रेडिटेड संस्था केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गीडा जगह बनाने में सफल रहा। जिसके सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के दो छात्र मोहसिन खान एवं जैद अकिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
इन छह टीमों के मध्य रीजनल फाइनल राउंड का क्विज हुआ, जिसमें केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त कर पूर्वांचल का नाम रोशन किया। संस्था के निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. जाहिद रियाज खान, सह निदेशक डॉ. पीसी श्रीवास्तव, डीन डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. आरके पांडेय ने छात्रों को बधाई दी।