फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Kinnar gang, used to look at children's clothes on the rooftop and make them targets for robbery

Gorakhpur News: छत पर बच्चों के कपड़े देख बनाती थी लूट के लिए निशाना, जानिए किन्नर गिरोह के राज

Wed, 10 Jul 2024 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

कैंपियरगंज के अमरहवा निवासी सूर्य प्रताप यादव के घर कुछ दिन पहले कार्यक्रम था। रविवार सुबह कार से पाचं महिलाएं और एक पुरुष पहुंचे और किन्नर बताकर नेग मांगने लगे। नेग ज्यादा मांगने पर सूर्यप्रताप के घर की महिलाओं ने आपत्ति जताई तो वे नाराज हो गए। इसके बाद घर की महिलाओं के गले से दो मंगलसूत्र, कान की दो बाली और सोने के दो सिकड़ लूट लिए। इसी के बाद हल्ला हंगामे के बाद मामला खुलकर सामने आया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Kinnar gang, used to look at children's clothes on the rooftop and make them targets for robbery
पकड़ी गई महिलाएं, ये किन्नर बन घरों में लूट करने जाती थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंपियरगंज के अमरहवा में किन्नर बन एक घर में लूटपाट करने वाली महिलाओं ने पकड़े जाने के बाद कई राज उगले हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि जिनके घर बच्चे होते हैं, उनके घर किन्नर बनकर नेग मांगने पहुंचती हैं। इसके लिए पहले वे किसी भी इलाके में घूम कर रेकी करती हैं। जिन घरों की छतों पर नवजात बच्चों के कपड़े टंगे होते थे, उसे निशाना बनाती थीं।

विज्ञापन


रविवार को अमरहवा निवासी सूर्यप्रताप यादव के घर की महिलाओं से लूटपाट कर भागते समय पुलिस ने अंबेडकर नगर की सहाना, शाहजहां, गाजीपुर की हुस्नबानो, अफसाना और आजमगढ़ के मुबारकपुर की खुशबू व उसके पति दिलशाद को पकड़ा था।
विज्ञापन


दिलशाद कार चलाता था। इन्होंने भागते समय दुस्साहसिक तरीके से पीपीगंज में पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया था। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं का यह गैंग काफी दिनों से लूटपाट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में पहली लूट, पहली बार ही पकड़ी गईं
किन्नर बन कर लूट करने वाली महिलाओं के इस गैंग की गोरखपुर में पहली घटना थी। इसके पहले यह दूसरे जिलों में कई वारदात कर चुकी थी, लेकिन गोरखपुर में लूट के बाद भागने के दौरान ये पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

क्या है मामला
कैंपियरगंज के अमरहवा निवासी सूर्य प्रताप यादव के घर कुछ दिन पहले कार्यक्रम था। रविवार सुबह कार से पाचं महिलाएं और एक पुरुष पहुंचे और किन्नर बताकर नेग मांगने लगे। नेग ज्यादा मांगने पर सूर्यप्रताप के घर की महिलाओं ने आपत्ति जताई तो वे नाराज हो गए।


इसके बाद घर की महिलाओं के गले से दो मंगलसूत्र, कान की दो बाली और सोने के दो सिकड़ लूट लिए। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो सभी कार से पीपीगंज की तरफ भागने लगे। कैंपियरगंज पुलिस की सूचना पर पीपीगंज पुलिस प्रभा हाल तिराहे पर घेराबंदी कर कार समेत सभी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed