फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused Arrested for kidnapping innocent child to get girlfriend in Gorakhpur

ये कैसा प्यार: प्रेमिका को पाने के लिए मासूम बच्चे का किया था अपहरण, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 13 Sep 2021 09:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 09:37 AM IST
सार

बच्चे की खोजबान पुलिस ने शुरू की तो डर के वजह से आरोपी ने उसी के गांव में लाकर छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Accused Arrested for kidnapping innocent child to get girlfriend in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके से पांच साल के बच्चे का अपहरण युवक ने प्रेमिका को पाने के लिए किया था। पुलिस ने बच्चे को उसी के गांव से बरामद कर लिया। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी दिनेश यावद संतकबीरनगर के मेंहदावल के बनकसिया गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, इलाके की युवती का प्रेम प्रसंग दिनेश से चल रहा था। पिछले साल दिसंबर में वह युवती को लेकर गोवा चला गया था। पुलिस और घरवालों का दबाव पड़ने पर उसने युवती को लाकर गांव में छोड़ दिया। युवती के वापस आने के बाद उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


ऐसे में युवती को किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया गया। दिनेश ने प्रेमिका को पाने के लिए उसके घर से पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। दिनेश ने बताया कि उसे लगा था कि बच्चे के नाम पर युवती के घर वाले डर जाएंगे और जब वे युवती को घर बुलाएंगे तो फिर से वह उसे लेकर कहीं और चला जाएगा। मगर बच्चे के गायब होते ही पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने जब जोर-शोर से बच्चे की खोज शुरू कर दी तो दिनेश डर गया। उसने बच्चे को गांव में लाकर छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित पर अपहरण का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट में पेेश कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed