{"_id":"60ded3948ebc3eff1c7cc120","slug":"kidnapped-and-took-child-to-delhi-caught-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपहरण कर बालक को ले जा रहे थे दिल्ली, ट्रेन में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपहरण कर बालक को ले जा रहे थे दिल्ली, ट्रेन में पकड़े गए
Fri, 02 Jul 2021 02:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:21 PM IST
सार
दो किशोरों को भी किया गया चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले, छपरा और सीवान स्टेशनों के बीच अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : File
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ से एक अपहृत बालक को बचाया गया तो लावारिस हाल में मिले दो किशोरों को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 29 जून को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा को 29 जून को सूचना मिली कि एक 12 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया है। बालक को ट्रेन संख्या 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ जंक्शन में बैठाकर दिल्ली ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने चलती ट्रेन में बालक की तलाशी शुरू कर दी। छपरा और सीवान स्टेशनों के बीच अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया गया और अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
30 जून को आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर स्टाफ को गश्त के दौरान 13 वर्ष आयु के दो किशोर लावारिस हालत में मिले। उन दोनों बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोंडा एवं अपराध आसूचना शाखा, गोंडा के स्टाफ ने ध्रुव इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशन रोड, गोंडा की दुकान से 28 अदद अवैध ई-टिकट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।