{"_id":"64adb21ec6ffa90f520dc1b6","slug":"khorabar-township-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-237262-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार टाउनशिप : लाटरी निकालने की तैयारी में जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार टाउनशिप : लाटरी निकालने की तैयारी में जीडीए
Wed, 12 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए लाटरी निकालने की तैयारी चल रही है। इसी माह में यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। योजना में फ्लैट और भूखंड सहित करीब साढ़े छह हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सभी आवेदनों के प्रिंट निकालकर उनकी छानबीन की जा रही है। आवेदन के शर्तों के मुताबिक आवश्यक दस्तावेज शामिल नहीं होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। जांच में वैध मिलने पर आवेदनों को लाटरी में शामिल किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इसी महीने में ई लाटरी व ई नीलामी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन