जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: लोग जो चाहते थे, वहीं हुआ... आज से शुरू हो जाएगा काम
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट पर सभी ने सहमति जताई है। जल्द ही चहारदीवारी बनाने का काम शुरू होगा। सुनियोजित विकास के लिए विधिवत कार्ययोजना बनेगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अधिग्रहित क्षेत्र में रहने वाले लोग जो चाहते थे, सर्वे के बाद वहीं हुआ। सर्वे के बाद यह तय हुआ कि अधिग्रहित क्षेत्र से चहारदीवारी बनाकर मकान अलग किए जाएंगे। खाली जमीन पर पार्क और सड़क बनाई जाएगी। शुक्रवार को जीडीए की ओर से योजना का काम भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रभावित लोग खुश हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
दरअसल, सर्वे के बाद तैयार हुई रिपोर्ट में जीडीए ने आबादी वाले मकानों को योजना से अलग करने का निर्णय लिया है। आबादी को घेरकर अस्थायी चहारदीवारी चला दी जाएगी। यह भी तय हुआ है कि योजना की जद में आ रहे करीब 16 मकानाें, टीनशेड समेत अन्य को विस्थापित किया जाएगा। इस दौरान मोहल्लों में बची जीडीए की जमीन को बोर्ड लगाकर सुरक्षित किया जाएगा।
इसे बाद में विस्थापितों को आवंटित किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगे चलकर उस जमीन पर पार्क और खेल के मैदान बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा सड़क सहित अन्य विकास कार्य कराए जाने की तैयारी है। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र को विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: मऊ के युवक का बांध पर मिला अधजला शव, हत्याकर जलाने की आशंका
अब नागरिक खुश हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खोराबार, जंगल सिकरी के सैनिक नगर कॉलोनी में बने मकान और अन्य निर्माण टूटने के कगार पर पहुंच गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय लोगों और जीडीए की टीम ने बीती 24 जुलाई से सर्वे शुरू कराया।
यह रिपोर्ट बुधवार को जीडीए उपाध्यक्ष सहित अन्य के सामने पेश हुई। इस पर आबादी को योजना को अलग करते हुए निर्माण शुरू कराने पर सहमति बनी। यह भी तय हुआ कि इस दौरान जीडीए की ओर से आबादी की जमीनों और मकानों को चहारदीवारी बनाकर सुरक्षित किया जाएगा। यह चहारदीवारी अभी टीनशेड की बनेगी।
इसे भी पढ़ें: अपने ही बने कातिल: रुपयों के लालच में हुई थी सुरेंद्र की जिंदा जलाकर हत्या, सगा भाई और चाचा निकले हत्यारोपी
आबादी के बीच बची जमीन बेचेगा जीडीए
सर्वे में सेक्टर एक में अधिग्रहित जमीन पर 77 मकान , सेक्टर दो में अधिग्रहित भूमि पर 52 मकान, सेक्टर तीन में 78 और सेक्टर चार में 66 मकान सहित तीन सौ मकान शामिल हैं। इसके अलावा 40 से अधिक मकान योजना की जमीन से बाहर पाए गए हैं। सर्वे में चहारदीवारी, खुले स्थान, टीनशेड सहित अन्य का विवरण तैयार किया गया है। इसके आधार पर स्थानों को सुरक्षित करते हुए काम शुरू कराया जाएगा।
उधर, आबादी के बीच बची हुई जमीनों को जीडीए बेचकर आय करेगा। मकानों के बीच खाली जमीनों में आगे चलकर मकान और पार्क बनाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में पार्क, सड़क, नाली और सीवरेज सिस्टम का विकास होगा। अच्छी सड़कें बनेंगी। सजावटी लाइट लगेगी। ड्रेनेज इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त होगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में वारदात: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल
स्थानीय लोगों के लिए ऐसी योजना तैयार की जाएगी, जिससे लोग अच्छी कॉलोनी में रहने का सुखद अहसास पा सकें। हालांकि जीडीए के अधिकारी आगे की योजना के बारे में बता नहीं रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोग यह मान रहे हैं कि उनका मोहल्ला भी बाकी शहरियों की तरह से सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस हो जाएगा।
मिठाई के साथ लोगों ने बांटी खुशी, जताया आभार
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट संचालक के बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप
लोगों ने कहा कि सीएम योगी आमजन का दुखदर्द समझते हैं। अधिकारियों से हमेशा मदद की अपेक्षा रहेगी। इस दौरान विजय नारायण मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, विमलेश, चंद्रभूषण, अनिल शर्मा, जन्मेजय, दयाराम, राजमंगल राय, म़ृत्युंजय, विकास पांडेय, कमलेश, वशिष्ठ मुनि आदि मौजूद रहे। मोहल्ले के लोगों ने जीडीए की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट को पढ़कर लोगों ने हस्ताक्षर बनाए। उधर सेक्टर तीन के लोग बृहस्पतिवार को राकेश वर्मा के साथ जीडीए में पहुंचे। लोगों ने गाटा संख्या, रकबा और नक्शे में भिन्नता की बात कही। इस दौरान सेक्टर तीन के लोगों की मुलाकात सहायक अभियंता एके तायल से नहीं हो सकी। इसलिए लोग लौट गए।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट पर सभी ने सहमति जताई है। जल्द ही चहारदीवारी बनाने का काम शुरू होगा। सुनियोजित विकास के लिए विधिवत कार्ययोजना बनेगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है।