फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khorabar Township and Medicity Scheme Allotment will be decided by e lottery in Gorakhpur

खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना: गोरखपुर में ई लाटरी से तय होगा आवंटन, जमकर हुई बुकिंग

Sat, 24 Jun 2023 11:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jun 2023 11:20 AM IST
सार

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि ईडब्ल्यूएस फ्लैट व एलआईजी प्लाट के लिए उम्मीद से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून तय है।

विज्ञापन
Khorabar Township and Medicity Scheme Allotment will be decided by e lottery in Gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना में जमकर बुकिंग हुई है। बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने की वजह से विभिन्न श्रेणियों में ई लाटरी से आवंटन तय होगा। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि ईडब्ल्यूएस फ्लैट व एलआईजी प्लाट के लिए उम्मीद से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून तय है।
विज्ञापन


जीडीए कर्मचारियों के अनुमान के अनुसार इसकी बुकिंग में रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 200 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। मई माह में रजिस्ट्रेशन शुरु हुआ था। खोराबार टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 560 फ्लैट के लिए 681, सेक्टर एक में 116 प्लाट के लिए 1500, न्यू रोहिणी में फ्लैट के लिए 15 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना, शाम तक हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना के लिए लोगों के खूब आवेदन आए हैं। अभी दो दिनों का समय है। इनकी संख्या बढ़ सकती है। आवंटन ई लाटरी के जरिए होगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed