फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   keshaw maurya,dy cm

अब कुशीनगर में उतरेगा डिप्टी सीएम का जहाज

Sat, 13 Mar 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
keshaw maurya,dy cm
अब कुशीनगर में उतरेगा डिप्टी सीएम का जहाज
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार देर शाम तेज गरज के साथ आंधी और बारिश हुई। ओले भी पड़े। इस कारण रामपुर गोनहा में पंडाल से सटे स्थल पर बने हेलीपैड पर पानी से भर गया। ऐेसे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम में थोड़ा फेर बदल हुआ है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री अब स्टेट प्लेन से कुशीनगर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
रामपुर गोहना में शनि धाम मंदिर/नीम करोली बाबा मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मदरहवा घाट पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम 101 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मद्देेनजर शुक्रवार को डीएम एस राजलिंगम, एसडीएम अरविन्द कुमार, एएसपी एपी सिंह, तहसीलदार डॉ. एसके राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही भाजपा की जिला कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे। पिछले वर्ष एक मार्च को उप मुख्यमंत्री भैंसहा घाट पीपा पुल का लोकार्पण करने आए थे।

दो अरब 76 करोड़ 10 लाख की मिलेगी सौगात
कसया। शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या खड्डा के रामपुर गोनहा गांव में दो अरब 76 करोड़ 10 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता के अनुसार 91 सड़कों का शिलान्यास व छह का लोकार्पण होगा। इसके अलावा चार पुलों का भी शिलान्यास होगा जिसमें एक बड़ा व तीन छोटे पुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed