यूपी: गोरखपुर में अखिलेश यादव के राेड शो पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, बोले- 2047 तक दिन में सपने देखे सपा
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर के प्रभाव के कारण गोरखपुर को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी, और पूरे जिले में भाजपा को करीब 50.9 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि सपा 30.5 प्रतिशत वोटों पर सिमट गई थी।
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे और 'पीडीए रथ यात्रा' को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन के बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। मौर्य ने कहा कि सपा का राजनीतिक भविष्य हमेशा से अंधकार में रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।
2047 तक दिन में सपने देख सकती है सपा
बुधवार को लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के जनसंपर्क अभियान को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चाहे गोरखपुर में यात्रा निकालें, सैफई में या फिर लखनऊ में, समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में था, है और रहेगा। सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के दिन में सपने देख सकती है, लेकिन जमीनी हकीकत उनके पूरी तरह खिलाफ है। वे जमीन पर सत्ता में वापस नहीं आ सकते और यह बात खुद अखिलेश यादव भी अच्छी तरह जानते हैं।
गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी चौरा तक पीडीए रथ यात्रा
आंकड़ों में गोरखपुर का सियासी समीकरण
कल गोरखपुर से ही जवाब देंगे सीएम योगी
