फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Karnataka police arrived in gorakhpur for investigation of mobile phone

10 हजार का मोबाइल फोन खोजने गोरखपुर आई कर्नाटक पुलिस, तीन गुना दाम वसूल कर वापस लौटी

Mon, 22 Feb 2021 08:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
Karnataka police arrived in gorakhpur for investigation of mobile phone
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कर्नाटक से चोरी हुए 10 हजार के मोबाइल फोन की तलाश में वहां की पुलिस गोरखपुर पहुंच गई। रविवार को पिपराइच के भटहट निवासी आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा गया तो पता चला कि उसने मोबाइल फोन बेच दिया है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने अपने अफसरों से संपर्क किया और फिर मोबाइल फोन की कीमत का तीन गुना यानि तीस हजार रुपये जुर्माना युवक से वसूला गया। जुर्माना लेने के बाद कर्नाटक पुलिस की टीम लौट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटहट का एक युवक कर्नाटक में काम करता था। इस दौरान उसके हाथ एक चोरी का मोबाइल फोन लग गया। घर लौटने पर उसने कुछ दिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। बाद में उसे बेच दिया। उधर, कर्नाटक पुलिस चोरी का केस दर्ज कर मोबाइल फोन को ट्रेस कर रही थी। जानकारी जुटाने के बाद कर्नाटक पुलिस की टीम गोरखपुर पहुंच गई।
विज्ञापन


रविवार दोपहर टीम ने आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि उसे मोबाइल फोन सड़क पर गिरा हुआ मिला था और उसे वह बेच चुका है। इसके बाद पुलिस ने उससे दस हजार रुपये के मोबाइल फोन के तीस हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed