फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kapilvastu and Bharatbhari soil to be installed in Ram temple

राम मंदिर में लगेगी कपिलवस्तु और भारतभारी की मिट्टी, विहिप पहुंचाएगी अयोध्या

Wed, 29 Jul 2020 03:29 PM IST
vivek shukla संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर
संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jul 2020 03:29 PM IST
सार

  • विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई गोरक्ष प्रांत को सौंपेगी मिट्टी
  • भगवान बुद्ध की स्थली और भरत की राजधानी रही भारतभारी शामिल

विज्ञापन
Kapilvastu and Bharatbhari soil to be installed in Ram temple
siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरसों इंतजार के बाद पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। भूमि पूजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश से धार्मिक स्थलों की मिट्टी को मंगाया जा रहा है। जिले से भी कपिलवस्तु और भारतभारी की मिट़्टी जाएगी।

विज्ञापन


मिट्टी विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को गोरक्ष प्रांत कार्यालय गोरखपुर को सौंपा जाएगा। अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु और भारतभारी की पवित्र मिट्टी भी शामिल होगी।
विज्ञापन


मिट्टी अलग-अलग कलशों में रखकर अयोध्या भेजी जाएगी। कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध ने 29 वर्ष व्यतीत करने के बाद पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने निकल गए। बाद में कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतभारी स्थल को महराज दुष्यंत के पुत्र भरत ने अपनी राजधानी बनाया था। ऐसे स्थलों के चयन की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष और सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख गोरक्ष प्रांत विजय प्रकाश पांडेय ने दी।


बताया कि बृहस्पतिवार को कपिलवस्तु और भारतभारी स्थल से एकत्र पवित्र मिट्टी को गोरक्ष प्रांत कार्यालय को सौंपी जाएगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। तांबे के कलश में दोनों स्थलों की मिट़्टी भगवा रंग के कपड़े में रक्षा सूत से बंधा हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed