{"_id":"6034d6cd8ebc3ee90b47dd80","slug":"kanungo-fell-in-room-after-received-suspension-letter-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सस्पेंड का पत्र मिलते ही अपने कक्ष में बेहोश हो गए कानूनगो, मचा अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सस्पेंड का पत्र मिलते ही अपने कक्ष में बेहोश हो गए कानूनगो, मचा अफरा-तफरी
Tue, 23 Feb 2021 03:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एसडीएम के आदेश के बावजूद निजी मुंशी से काम लेने के आरोप में डीएम ने एक कानूनगो को सस्पेंड कर दिए। मंगलवार को तहसील में सस्पेंड का पत्र उन्हें दिया जा रहा था। इसी बीच कानूनगो को चक्कर आ गया, जिसके चलते अपने कक्ष में गिर पड़े।
विज्ञापन
वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन तहसीलदार की वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही तहसील के कर्मचारियों की भीड़ सीएचसी परिसर में जुट गई।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व रकम लेने के आरोप में एसडीएम ने तहसील के विभिन्न दफ्तरों में काम कर रहे निजी मुंशियों को हटा दिया था। इसके बाबजूद तहसील आपदा बाबू के पद पर तैनात कानूनगो बनारसी अपने कक्ष में प्राइवेट मुंशी रखकर काम करवा रहे थे। इसकी भनक डीएम अमित किशोर को लग गई। मामला को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सोमवार को उन्हें सस्पेंड कर दिए।
विज्ञापन
बावजूद कानूनगो अपने कक्ष में निजी मुंशी को रखकर काम करा रहे थे। इस बावत एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि लापरवाही के आरोप में डीएम साहब उन्हें सस्पेंड कर दिए हैं। उसकी कॉपी उसे रिसीव करा दी गई है। उनकी तबियत खराब होने की सूचना मिली है।