{"_id":"666b6616681e430c250c6622","slug":"kanpurs-weapon-video-was-made-viral-to-scare-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-589160-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डराने के लिए वायरल किया था कानपुर का असलहे वाला वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डराने के लिए वायरल किया था कानपुर का असलहे वाला वीडियो
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने डराने के लिए कानपुर का असलहे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जांच में पता चला है कि दो पक्षों में यहां जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष को दहशत में लाने के लिए वीडियो को अपने इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दिया था। यही नहीं डराने के लिए ही चड्डी गैंग नाम भी लाया गया था। अब पुलिस आपसी विवाद के मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से वीडियो वायरल कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सूचना दी थी। इसी बीच वीडियो को गुलरिहा के रहने वाले एक युवक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल कर दिया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की तो पता चला कि वीडियो कानपुर का है और उसे साजिशन यहां पर वायरल कर दिया गया। इसके पीछे की मंशा आपसी विवाद सामने आने पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस का यह भी दावा है कि गोरखपुर में कोई चड्ढी गिरोह सक्रिय ही नहीं है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि वायरल वीडियो गोरखपुर का नहीं है। दोनों के बीच जमीन विवाद की बात सामने आया है, पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।