फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kanpur Vikas Dubey encounter after history sheeters left from home in gorakhpur

दुर्दांत विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद बदमाशों में छाया ऐसा खौफ, घर छोड़कर हुए फरार

Tue, 21 Jul 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jul 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey encounter after history sheeters left from home in gorakhpur
उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल)।
उत्तर प्रदेश के कानपुर हत्याकांड के बाद गोरखपुर जिले के कुख्यात बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने तलाश तेज की तो कई बदमाश घर और गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस के खौफ से कई बदमाशों ने तो अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं। रोजाना थानेदार की ओर से एसएसपी दफ्तर में ऐसी सूचनाएं आ रही हैं।
विज्ञापन


बदमाशों में बढ़े पुलिस के खौफ के बीच जेल में बंद बदमाशों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। जमानतदार का सत्यापन करने के साथ ही गवाही कराने और केस की पैरवी को तेज कर दिया है। खबर है कि एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में भी बदमाशों पर शिकंजा कसने की बात दोहराई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बड़े बदमाशों की सूची बनाकर उनकी धर पकड़ शुरू की है। इसी क्रम में विनोद उपाध्याय को दबोचा गया। अब बदमाश पर अचानक पुलिस की नजर टेढ़ी हुई है तो उनके मन में पुलिस का खौफ बढ़ा है। ऐसे में बदमाश खुद को बचाने के लिए हर जुगत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा तो कई खुद कोर्ट में हाजिर हो गए। अब पुलिस थानेवार एक-एक बदमाश के घर पहुंचकर उनकी जानकारी जुटा रही है तो पता चला है कि कई फरार हैं। कुछ लखनऊ में शरण लिए हैं, तो कुछ अन्य शहरों में हैं। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सभी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed