कानपुर एनकाउंटर के बाद अब इस जिले में हिस्ट्रीशीटरों की खंगाली जा रही है कुंडली, पुलिस के पास है ये रिकॉर्ड
- हिस्ट्रीशीटरों की क्रिमिनल गतिविधि खंगालने में जुटी पुलिस
- पुलिस के रिकॉर्ड में जिले में 888 हिस्ट्रीशीटर, जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मुठभेड़ की घटना के बाद महराजगं जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले में 888 हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाली जा रही है। कितने हिस्ट्रीशीटर जेल के बाहर हैं, इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस के पास नहीं है। घटना के बाद पुलिस सभी थाने के हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
जिले के सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रिपोर्ट प्रेषित करें। हिस्ट्रीशीटर की क्रिमिनल हिस्ट्री, कार्य एवं आय का जरिया आदि के बारे में जानकारी हासिल करने को कहा गया है।
जिले के चौक बाजार, घुघली, बृजमनगंज, निचलौल, कोठीभार, फरेंदा, बृजमनगंज, सोनौली, नौतनवां, श्यामदेउरवा, सोहगीबरवां, ठूठीबारी, बरगदवां, परसामलिक, कोल्हुई समेत अन्य थानों की पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि सभी थानों को निर्देशित कर दिया गया है। वर्तमान में हिस्ट्रीशीटर क्या कर रहे हैं, उनकी आय का माध्यम का क्या है। कौन सा काम कर रहा है, यदि काम नहीं करता है तो उसकी गृहस्थी कैसे चलती है जैसे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी हासिल की जा रही है।