{"_id":"627f4b6903712064c33e12b7","slug":"kajal-parents-received-threatening-letter-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kajal Murder Case: मृतक के मां-बाप को आया धमकी भरा पत्र, मुकदमे की पैरवी से करने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kajal Murder Case: मृतक के मां-बाप को आया धमकी भरा पत्र, मुकदमे की पैरवी से करने से किया मना
Sat, 14 May 2022 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 May 2022 11:55 AM IST
सार
गगहा में पिता की पिटाई का वीडियो बनाने पर हुई थी काजल की हत्या, हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में हुआ था ढेर, उसकी बहन पर है पत्र भेजने का आरोप।
विज्ञापन
काजल हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गगहा इलाके के भलुआन जगदीशपुर गांव निवासी काजल के पिता राजीव नयन सिंह और मां को धमकी भरा पत्र आया है। आरोप है कि काजल की हत्या के आरोपी विजय प्रजापति की बहन ने पत्र भेजकर मुकदमे की पैरवी से मना किया है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विजय प्रजापति की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त 2021 की रात विजय प्रजापति और राजीव नयन सिंह के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपी विजय प्रजापति राजीव नयन सिंह की पिटाई करने लगा। आरोप है कि काजल इसका वीडियो बनाने लगी तो विजय ने उसे गोली मार दी और साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। लखनऊ में इलाज के दौरान कुछ दिनों बाद काजल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विजय की तलाश में लगी थी। 10 सितंबर को उसे पुलिस ने घेर लिया। इसपर विजय ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई और काजल हत्याकांड में नामजद आरोपी मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन
आरोपी का पिता अब भी जेल में बंद है। आरोप है कि अब मुख्य आरोपी की बहन पत्र भेजकर काजल के माता-पिता को धमकी दे रही है। उसका कहना है कि पिता के जमानत के लिए आवेदन किया है, अगर पैरवी की तो जमानत नहीं हो पाएगी। इस वजह से पैरवी बंद कर दो। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।