फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kabaddi: Kaudi Ram and Regional Stadium team won the matches

कबड्डी: कौड़ीराम और रीजनल स्टेडियम की टीम ने जीते मैच

Wed, 06 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Kaudi Ram and Regional Stadium team won the matches
भाजपा किसान मोर्चा की ओर आयोजित हुई जिलास्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को रीजनल स्टेडियम में हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों के पुरुष वर्ग में कौड़ीराम ने रोमांचक मुकाबले में बड़हलगंज को एक अंक से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग के मुकाबले में रीजनल स्टेडियम की टीम ने केंद्रीय विद्यालय को 12 अंक से हराकर आगे की राह बनाई।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मुख्य अतिथि के साथ महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता शुरू कराई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे, अरविंद तिवारी, राज नारायण सिंह, समरेंदु सिंह, शिवशंकर सिंह, बंसीधर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed