{"_id":"5f7f03265b68290bd72aefab","slug":"junior-school-teachers-suspended-for-commenting-on-cm-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करना शिक्षक को पड़ा भारी, बीएसए ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करना शिक्षक को पड़ा भारी, बीएसए ने उठाया ये कदम
Thu, 08 Oct 2020 05:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 05:46 PM IST
सार
- लार क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर के अरविंद यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई
- सात अक्तूबर को फेसबुक पर किया था पोस्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को सीएम योगी के खिलाफ अमर्यादित टिप्प्णी करना भारी पड़ गया और उसे निलंबित कर दिया गया। बीईओ की जांच रिपोर्ट के बाद गुरुवार को बीएसए ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। इसमें लार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार यादव ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अशोभनीय पोस्ट डाला है। यह किसी भी दशा में उचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है। ऐसी दशा में एक शिक्षक से ऐसे कृत्य की कदापि अपेक्षा नहीं की जा सकती है। बीईओ लार ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में अवगत कराया है कि सात अक्तूबर को इस शिक्षक ने सोशल मीडिया पर सीएम के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की है।
विज्ञापन
अध्यापक सेवा नियमावली के तहत यह कृत्य घोर निंदनीय है। बीईओ की आख्या के अनुसार संबंधित शिक्षक इस कुत्सित आचरण के दोषी पाए गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के क्रम में प्रकरण की जांच के लिए देवरिया सदर के बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी को नामित किया जाता है।
निलंबन अवधि तक उन्हें जीवन निर्वाह के लिए भत्ता दिया जाएगा तथा उनके देयकों का भुगतान तब किया जाएगा जब वह इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि वह किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में नहीं लगे हैं।