फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Junior doctors beat up patient's attendant in Gorakhpur Medical College

Gorakhpur News: जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के तीमारदार को पीटा, जानिए मार-पिटाई की क्या थी वजह

Sun, 21 Apr 2024 05:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Junior doctors beat up patient's attendant in Gorakhpur Medical College
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

बीआरडी मेडिकल कालेज में रविवार की सुबह तीमारदार और जूनियर डाक्टरों में कहासुनी के बाद दोनों ने एक दूसरे का कालर पकड़ लिए। जिसके बाद डॉक्टरों ने तीमारदार की पिटाई करते हुए शर्ट फाड़ दिया, वहीं डॉक्टर का स्ट्रेटोस्कोप भी टूट गया।

विज्ञापन


सहजनवा क्षेत्र के भड़सार निवासी रमेश मिश्रा अपने ससुर को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर एक सप्ताह से इलाज करवा रहे हैं। रमेश का आरोप है कि ससुर रामसेवक त्रिपाठी निवासी बेलौली थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर के पेट में इन्फेक्शन होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। रविवार की सुबह वेंटिलेटर बंद हो जाने की जानकारी तीमारदार ने वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टर से को दी।
विज्ञापन


जिस पर जूनियर डॉक्टर भड़ककर मरीज को मरने दो कहकर तीमारदार को गाली देने लगा। इसके बाद तीमारदार और डॉक्टर में झड़प होने लगी और दोनों ने एक दूसरे का कालर पकड़ लिया। कालर पकड़ने से नाराज डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटते हुए उसका शर्ट फाड़ दिया, वहीं एक डॉक्टर का स्ट्रेटोस्कोप टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर और मरीज का तीमरदार ने मेडिकल पुलिस को लिखित तहरीर दी है। चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पांडेय ने बताया तहरीर मिली है जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed