फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Job Recruitment 5558 youth will get job opportunity

Job Recruitment: आज लगेगा वृहद रोजगार मेला, 5558 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

Tue, 19 Oct 2021 10:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Oct 2021 10:02 AM IST
सार

रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण 18-40 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को समस्त प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो फोटो, बॉयोडाटा एवं पंजीयन कार्ड के साथ मेला में शामिल होना होगा।
 

विज्ञापन
Job Recruitment 5558 youth will get job opportunity
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के नजरिये से क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला मंगलवार को आईटीआई चरगांवा में लगाया जाएगा। 24 कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर 5558 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


सोमवार को रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में सहायक निदेशक (सेवायोजन) रास बिहारी चतुर्वेदी और आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य सत्यकांत ने बैठक की। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले युवा मेले में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक युवाओं को सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। आज भी आईटीआई परिसर में पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण 18-40 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को समस्त प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो फोटो, बॉयोडाटा एवं पंजीयन कार्ड के साथ मेला में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10-15 हजार के बीच होगा मानदेय
कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्यता के मुताबिक गोरखपुर में ही रोजगार का मौका युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। न्यूनतम मानदेय 10 हजार तो अधिकतम 15 हजार रुपये रखा गया है।

ये कंपनियां होंगी शामिल
शिवांगी लॉजिस्टिक्स
पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड
एलआईसी ऑफ इंडिया
एएनएस डाटा टाइपिंग एंड सॉफ्टवेयर सॉल्युशन
जीफोर सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया
प्रीविलेज पीपल लखनऊ
जीवन ज्योति सेवा संस्थान
यशबीज मार्केटिंग
हिंदुस्तान लिवर मैन पॉवर सप्लाई
भारत हैवल्स इलेक्ट्रिक मैनपॉवर
जियो लाइफ केयर मैनपॉवर सर्विसेज
गौरी शंकर सेवा संस्थान
जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड
मगधा एग्रो टेक
टेक्निका इंटरप्राइजेज
मेक आर्गेनिक इंडिया
एलआईसी ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed