{"_id":"64d692611e33eaa5ec033884","slug":"jhoom-received-250-mm-of-rain-in-three-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-270508-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन दिन में झूम के हुई 250 मिमी बारिश, आज भी मेहरबान रहेंगे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन दिन में झूम के हुई 250 मिमी बारिश, आज भी मेहरबान रहेंगे मेघ
विज्ञापन
इंद्रा नगर में जलभराव
विज्ञापन
-24 घण्टे में मौसम विभाग ने दर्ज किया 91 मिमी बारिश
-अगस्त माह में औसतन होती है 319.4 मिमी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानसून अगस्त माह में अपना रंग दिखाता नजर आ रहा है। लगातार तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से जहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र पानी से लबालब हो गए हैं। तीन दिन में ही 250 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो अगस्त माह में औसतन 319.4 होने वाली बारिश का 70 फीसदी के करीब है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
जून और जुलाई माह में औसत से काफी कम बारिश होने से लोग निराश थे। इससे पहले वर्ष 2021 व 2022 में भी जून- जुलाई में औसत से कम बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त व सितंबर में मेघ झूम कर बरसे थे। अन्य वर्षों की तरह इस बार भी सारी उम्मीदें अगस्त माह में मूसलाधार बारिश पर टिकी हुई थी। पिछले तीन दिनों में झूम कर हुई बारिश से लोगों की उम्मीदें परवान चढ़ गई हैँ। मौसम विभाग ने बुधवार को 24 मिमी, बृहस्पतिवार को 133 मिमी और शुक्रवार को 91 मिमी बारिश दर्ज किया गया है। तीन दिन में करीब 250 मिमी बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र लबालब हो गए। आमजन के साथ प्यासी धरती ने भी राहत महसूस किया। मौसम विभाग ने अगस्त माह में अभी आगे भी बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान के अलावा अगले तीन दिन यानि 15 अगस्त तक बारिश का आसार जताया है।
लगातार हुई बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनत तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
-- -- --
अगस्त माह में हुई बारिश की स्थिति
वर्ष............अगस्त (मिमी)
2020...........199
2021..........440.9
2022........258.8
2023........265 (अबतक)