फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jhoom rains in Badra, relief from humid heat

Gorakhpur News: झूम के बरसे बदरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Jhoom rains in Badra, relief from humid heat
फोटो- इस सीजन में अबतक की सर्वाधिक 33 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन


- मौसम विभाग ने दो से तीन दिन में मानसून आने का जताया अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानसून से पहले बुधवार की भोर में बदरा झूम कर बरसे। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली ही किसानों के मुरझाए चेहरे भी खिल उठे। बुधवार भोर करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश सुबह सात बजे तक होती रही। मौसम विभाग ने इस सीजन की अबतक की सर्वाधिक 33 एमएम बारिश दर्ज की गई। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने दो से तीन दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है।

सोमवार की शाम को बारिश के बाद मौसम खुशगवार हुआ था, लेकिन मंगलवार को तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। रात में उमस भरी गर्मी बेचैन करती रही। आधी रात को मौसम का मिजाज बदला। रात करीब दो बजे काली घटाओं ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। रात में शहर के कुछ हिस्सों में रात में बिजली कटौती से परेशान लोग छत पर बैठे कर रात गुजार रहे थे। ऐसे में झमाझम बारिश शुरू होने पर उन्होंने इसका जमकर आनंद लिए। सुबह पांच बजे तक लगातार बारिश होती रही। आधे घंटे के लिए बारिश रुकी तो बच्चों ने स्कूल जाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद 6.30 से दोबारा बारिश शुरू हो गई। हालांकि सात बजे तक बंद होने के बाद बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

--
बारिश से दिन में मौसम हुआ खुशगवार
झमाझम हुई बारिश से बुधवार का दिन खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान में चौबीस घंटे में आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बेतहाशा कमी से दिन का मौसम खुशगवार हो गया। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसानों के खिले चेहरे, धान के बेहन को मिली संजीवनी


लंबे समय से बारिश न होने से किसानों के मुरझाए चेहरे बुधवार को झमाझम बारिश के बाद खिल गए। बेतहाशा गर्मी से धान की सूख रही बेहन को संजीवनी मिल गई। किसानों ने पंपिंग सेट से पानी चलाकर किसी प्रकार उनको बचाकर रखा था। कई इलाकों में बारिश से खेतों में पानी भरा तो धान की रोपाई आदि का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed