{"_id":"64a111cbfea17373b50e8277","slug":"jewellery-worth-10-lakh-stolen-from-jewellery-shop-in-chauri-chaura-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: चौरीचौरा में आभूषण के दुकान से 10 लाख के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: चौरीचौरा में आभूषण के दुकान से 10 लाख के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 02 Jul 2023 11:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 AM IST
सार
रामपुर बुजुर्ग निवासी सतीश चन्द्र पटवा पुत्र राधेश्याम पटवा का इसी चौराहे पर बरसैना रोड पर राधे ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है।
विज्ञापन
चौरीचौरा में आभूषण के दुकान से 10 लाख के आभूषण चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग मे चौराहे पर शनिवार की रात मे चोरों ने राधे ज्वेलर्स दुकान के शटर की कुंडी को ब्लेड से काटकर लगभग 10 लाख का आभूषण उड़ा दिया। सूचना पर पहुंचे चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व सोनबरसा चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद मौके पर जांच पडताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग निवासी सतीश चन्द्र पटवा पुत्र राधेश्याम पटवा का इसी चौराहे पर बरसैना रोड पर राधे ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार शाम को दुकानदार अपनी दुकान बंद कर अपनी बहन के यहां चले गए थे। शनिवार की रात मे चोरों ने मौका पाकर इनके आभूषण के दुकान के शटर की कुंडी ब्लेड से काट दी, तिजोरी को चुराया और कुशीनगर सीमा पर स्थित नहर पर ले जाकर तिजोरी तोड़कर 10 लाख का आभूषण चुरा लिया। चोर तिजोरी वही पर छोड़कर फरार हो गए। रविवार को सुबह चौराहे के लोगों ने शटर उठा देखकर पीड़ित दुकानदार को सूचना दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन