फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewellery and cash stolen in Railway Colony

Gorakhpur News: रेलवे कॉलोनी में गहने-नकदी चोरी

Mon, 26 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen in Railway Colony
गोरखपुर। रेलवे स्टेडियम कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग लखनऊ गए थे। रविवार सुबह लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। आलमारी में रखे दो लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के गहने गायब थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेडियम कॉलोनी स्थित रेलवे आवास संख्या 342-ए में आशीष कुमार तिवारी परिवार के साथ रहते हैं। वह रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी कंचन शुक्ला बैंक में नौकरी करती हैं। 23 अक्तूबर की रात दंपती अपनी बेटी के साथ लखनऊ गए थे। रविवार सुबह परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर उन्होंने आलमारी की जांच की तो नकदी और गहने गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के साथ सर्विलांस की मदद से संदिग्धों का पता लगाने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed