फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelery worth Rs 51 lakh was stolen Gorakhpur Bullion Trader's. investigation started

Gorakhpur News: दिल्ली से गोरखपुर आते समय 51 लाख के गहने हो गए थे चोरी, जांच शुरू

Sat, 24 Feb 2024 12:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

दिल्ली से गोरखपुर आते समय में बस में बाराबंकी के पास से शहर के एक व्यापारी के 51 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। बाराबंकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 51 lakh was stolen Gorakhpur Bullion Trader's. investigation started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से गोरखपुर आते समय में बस में बाराबंकी के पास से 51 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे गोरखपुर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर खास निवासी आशीष वर्मा सर्राफा कारोबारी हैं। 17 फरवरी को दिल्ली के करोलबाग, कूचा महाजनी चांदी चौक से सोने और हीरे की करीब 51 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदकर वह कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बस पकड़कर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने बैग में तीन बॉक्स में सारा सामान रख दिया।
विज्ञापन


कारोबारी का कहना है कि बस जब बाराबंकी से तीन किमी आगे पहुंचने पर बस एक ढाबा पर रुकी। बस रुकने के 10 मिनट के बाद वह टॉयलेट करने गए। लौटकर आए तो उनके सीट की खिड़की खुली हुई थी। सीट पर रखे बैग की चेन खोलकर चोर उसमें रखा करीब 925 ग्राम सोने और चार लाख रुपये कीमत के हीरे की गहने चुरा ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed