फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   JE suspended for illegally shifting line in Gorakhpur

Gorakhpur: अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट करने में जेई निलंबित, नियम विरुद्ध की थी उपभोक्ता की मदद

Wed, 24 Aug 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Aug 2022 11:12 AM IST
सार

ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज ने टाउनहाल बिजली घर के नवागत अवर अभियंता रमेश कुमार को बीते 11 अगस्त को ही निलंबित कर आदेश जारी कर दिया था। चेयरमैन ने आदेश में लिखा है कि गाजीपुर जनपद के विद्युत वितरण खंड तृतीय सैदपुर के नंदनगर बिजली घर के तत्कालीन अवर अभियंता रमेश कुमार के भ्रष्टाचार की शिकायत ऊर्जामंत्री से हुई थी।

विज्ञापन
JE suspended for illegally shifting line in Gorakhpur
एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गाजीपुर तैनाती के दौरान अवर अभियंता रमेश कुमार ने एक उपभोक्ता की एचटी लाइन बनाने में नियम से हटकर मदद की थी। इसकी शिकायत चेयरमैन के पास पहुंच गई। जांच के बाद चेयरमैन ने अवर अभियंता को निलंबित कर दिया। रमेश पिछले दिनों गाजीपुर से गोरखपुर तबादले पर आए थे। फिलहाल उनके पास खंड प्रथम टाउनहाल के अवर अभियंता का पदभार था।

विज्ञापन


दरअसल, ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम देवराज ने टाउनहाल बिजली घर के नवागत अवर अभियंता रमेश कुमार को बीते 11 अगस्त को ही निलंबित कर आदेश जारी कर दिया था। चेयरमैन ने आदेश में लिखा है कि गाजीपुर जनपद के विद्युत वितरण खंड तृतीय सैदपुर के नंदनगर बिजली घर के तत्कालीन अवर अभियंता रमेश कुमार के भ्रष्टाचार की शिकायत ऊर्जामंत्री से हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने पावर कारपोरेशन के महानिदेशक सतर्कता के माध्यम से प्राथमिक जांच कराई। महानिदेशक ने 12 जुलाई को पूर्वांचल डिस्काम को अवगत कराया कि जेई रमेश कुमार ने उपभोक्ता से मिलीभगत कर बिना इस्टीमेट व पैकेज के क्षेत्र के उमाशंकर के परिसर तक एचटी लाइन का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके लिए विभाग से अनुमति नहीं ली, जो अभिलेखीय साक्ष्य में अंकित है। जांच के दौरान अवर अभियंता ने जो अभिलेखीय प्रस्तुत किया, उसमें भी विरोधाभास है। जेई ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस अवैध लाइन निर्माण में प्रथम दृष्टया रमेश कुमार दोषी पाए गए है।

चेयरमैन एम देवराज ने जेई रमेश कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें पावर कारपोरेशन के निदेशक कार्मिक व प्रशासन के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

निगम को लगाई 10 लाख की चपत
बिजली निगम के मुताबिक, सैदपुर वितरण खंड तृतीय में नंदनदर बिजली घर पर तैनाती के वक्त अवर अभियंता रमेश कुमार ने नियमों को दरकिनार कर उपभोक्ता की मदद की। इसमें उपभोक्ता अगर नियम से लाइन शिफ्ट करवाता तो 10 लाख रुपये उसे निगम में जमा करने पड़ते।

एसई नगरीय वितरण मंडल यूसी वर्मा ने कहा कि टाउनहाल बिजली घर में तैनात किए गए अवर अभियंता रमेश कुमार को चेयरमैन के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। रविवार शाम पत्र आने की सूचना मिली। अवर अभियंता को भी इस संबंध में पत्र देकर सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed