फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   JE made pressure to travel for free by telling himself as inspector TTE beaten up for refusing

Gorakhpur News: खुद को दरोगा बताकर मुफ्त में यात्रा कराने का जेई ने बनाया दबाव, मना करने पर TTE को पीटा

Fri, 07 Apr 2023 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

टीटीई के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी संगठन स्टेशन पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय भी पदाधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचे और घटना पर नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
JE made pressure to travel for free by telling himself as inspector TTE beaten up for refusing
घायल टीटीई और मारपीट का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर एक्सप्रेस में आवास विकास निगम के एक अवर अभियंता ने टीटीई की पिटाई कर दी। आरोप है कि अभियंता पहले खुद को दरोगा बताकर जनरल टिकट पर एसी कोच में यात्रा करने दबाव बना रहा था। जब टीटीई ने मना कर दिया तो बहसबाजी की और टीटीई की पिटाई कर दी। टीटीई के मुंह से खून निकलता देख सहयोगियों ने अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। घटना की जानकारी पर जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गोरखपुर से एलटीटी जाने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर लगी थी। इसी बीच आवास विकास निगम लिमिटेड, बस्ती में तैनात अवर अभियंता अंसार अली ने टीटीई मजहर अली पर एसी कोच में यात्रा करने का दबाव बनाया। अवर अभियंता के पास जनरल का टिकट था। उसने खुद को दरोगा बताते हुए पहले तो टीटीई पर धौंस जमाई और एसी कोच में बैठ गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की सिर कूचकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर भी तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीई ने जब ऐसा करने से मना किया और नीचे उतरने को कहा तो उसने बहस शुरू कर दी। इस पर जब टीटीई ने विरोध किया तो उसने पिटाई कर दी। टीटीई के मुंह व नाक से खून आने लगा। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने उनका इलाज कराया और खुद को दरोगा बताने वाले जेई को पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि टीटीई की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, टीटीई के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी संगठन स्टेशन पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय भी पदाधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचे और घटना पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि तत्काल ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जाए और ट्रेन में चलने वाले कर्मचारियों का सहयोग किया जाए ताकि वे निष्ठापूर्वक रेल टिकट की जांच कर सकें। उनके साथ देवेंद्र प्रताप यादव, मनोज द्विवेदी, सतीश चंद अवस्थी, दीपक चौधरी, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed