{"_id":"66302bbcab16b4b74d00ea14","slug":"jaynath-had-gone-to-delhi-to-get-his-photo-taken-became-an-accused-due-to-this-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-542014-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जयनाथ ने दिल्ली जाकर खिंचावाया था फोटो, इस चक्कर में बन गया आरोपी- अब पछता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जयनाथ ने दिल्ली जाकर खिंचावाया था फोटो, इस चक्कर में बन गया आरोपी- अब पछता रहे
Tue, 30 Apr 2024 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:32 AM IST
सार
बेलघाट क्षेत्र की दो युवतियाें के लापता होने के बाद उनकी हत्या के आरोप का दंश झेल रहे गांव के जयनाथ मौर्य और उनका परिवार अब राहत महसूस कर रहा है। जयनाथ एक साल पहले हुई भूल को याद कर अब पछता रहा है। जयनाथ ने दिल्ली जाकर बहनों के साथ फोटो खिंचावाया था, इसी चक्कर में आरोपी बना दिया गए थे।
विज्ञापन
जिंदा मिली दोनों बहनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेलघाट क्षेत्र की दो युवतियाें के लापता होने के बाद उनकी हत्या के आरोप का दंश झेल रहे गांव के जयनाथ मौर्य और उनका परिवार अब राहत महसूस कर रहा है। जयनाथ एक साल पहले हुई भूल को याद कर अब पछता रहा है। एक साल पहले जयनाथ दिल्ली गया था तो उसने सीता और गीता के साथ फोटो खिंचवाया था। यही फोटो उसके खिलाफ केस का आधार बन गया।
विज्ञापन
इसके बाद जयनाथ ने और नादानी कर दी। बताया जा रहा है कि वह इस फोटो को गांव में घूम-घूम कर लोगों को दिखाता था। जब दोनों बहनें लापता हुईं, तब अजय को पता चला कि जयनाथ के पास उसकी बहनों के फोटो हैं। इसी आधार पर उसे वह आरोपी मान बैठा। गांव में अब माहौल यह है कि सीता-गीता के जिंदा वापस आने के बाद हत्या में आरोपी बना जयनाथ और उसका परिवार कुछ भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने कराया 164 का बयान
बेलघाट पुलिस ने सीता और गीता का सोमवार को ही कोर्ट में 164 का बयान भी कराया है। दोनों ने कोर्ट में बताया कि वे बालिग हैं, और स्वेच्छा से शादी की हैं। दोनों खुशी-खुशी अपने प्रेमी के साथ रह रही हैं। पुलिस ने बताया कि बहनों के बयान के बाद अब विवेचना में बहुत जल्द फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, सीता-गीता का परिवार अब यह सोचकर परेशान है कि कहीं गलत एफआईआर कराने के चक्कर में उनके ऊपर भी कोई कार्रवाई न हो जाए।