फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jaiswal community immersed in devotion during the Chhathiyar ceremony of Baby Krishna.

Gorakhpur News: कृष्ण लल्ला की छठियार समारोह पर भक्ति में डूबा जायसवाल समाज

Wed, 09 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jaiswal community immersed in devotion during the Chhathiyar ceremony of Baby Krishna.
साहबगंज स्थित निजी होटल में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


गोरखपुर। महिला जायसवाल विकास समिति की ओर से साहबगंज स्थित निजी होटल में कृष्ण लल्ला की छठियार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कृष्ण भक्ति में जायसवाल समाज डूबा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण लल्ला के सुंदर शृंगार और पूजन के साथ हुआ। महिलाओं ने बाल गोपाल को आकर्षक ढंग से सजाकर झूले में झुलाया। इसके साथ ही समिति की वरिष्ठ सदस्य किरण जायसवाल, विनीता जायसवाल और मीना जायसवाल ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत किए। समिति की अन्य सदस्यों ने भजन-कीर्तन और मंगल गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने कहा कि भगवान कृष्ण के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर अंजू चौधरी, रीना जायसवाल, सीता जायसवाल, निरुला जायसवाल, सविता जायसवाल, मीना जायसवाल, विनीता जायसवाल, पूजा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed