{"_id":"649be2b0989b1e7e9a00ec7b","slug":"jagdishpur-jungle-kauria-ring-road-case-farmer-said-give-compensation-first-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड मामला: किसान बोले- पहले मुआवजा दें, फिर अधिगृहित करें जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड मामला: किसान बोले- पहले मुआवजा दें, फिर अधिगृहित करें जमीन
Wed, 28 Jun 2023 01:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी जगदीशपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी जगदीशपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:05 PM IST
सार
टीम ने कुछ किसानों को धान की रोपाई से रोका तो वे विरोध-प्रदर्शन करने लगे थे। मंगलवार को प्रभावित किसानों से इस मामले में जब बात की गई तो उनका दर्द सामने आया। उनका कहना था बिना सूचना, नोटिस एवं मुआवजा दिए सरकार किसानों की जमीन का अधिग्रहण न करे।
विज्ञापन
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड के निर्माण के लिए अधिगृहित जमीनों के मुआवजा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे प्रभावित किसानों का कहना है कि एनएचएआई पहले मुआवजे का भुगतान करे फिर जमीन अधिगृहित करे।
विज्ञापन
बताते चलें कि सोमवार को कोनी गांव के पास रिंग रोड के जमीन की सफाई कराने पहुंची भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं एसएलओ (विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी) की टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 20 CCTV की मदद से बदमाशों तक पहुंची पुलिस: स्कूटी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
टीम ने कुछ किसानों को धान की रोपाई से रोका तो वे विरोध-प्रदर्शन करने लगे थे। मंगलवार को प्रभावित किसानों से इस मामले में जब बात की गई तो उनका दर्द सामने आया। उनका कहना था बिना सूचना, नोटिस एवं मुआवजा दिए सरकार किसानों की जमीन का अधिग्रहण न करे।
किसानों ने क्या कहा
बिना नोटिस दिए जमीन खाली कराना कहां का न्याय है। नियम के तहत काम होना चाहिए। कोई भी कार्य जबरिया नहीं होना चाहिए, इसका हम लोग विरोध करेंगे। - नरसिंह सिंह, कोनी गांव।
किसानों का जीविकोपार्जन इन्हीं खेत से होता है। सड़क में निकल जाने के बाद क्या होगा। विभाग और सरकार दोनों को किसानों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। - अमरनाथ गुप्ता, कोनी।
इसे भी पढ़ें: ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा: गोरखपुर में दो दिनों के अंदर पकड़े गए 12 सॉल्वर, एक फरार
जमीन तो सड़क के लिए निकल रही है। यहां का वर्तमान में जो सर्किल रेट चल रहा है। उसके आधार पर मुआवजा दिया जाए।- रामप्रताप चौरसिया, कोनी।
किसान धान की रोपाई कर चुके हैं। किसानों का हक न मारा जाए। यहां जो बाजार रेट है। उस रेट से ही मुआवजे का भुगतान किया जाए। तब रिंग रोड बनाने का काम शुरू हो। - रामनाथ, कोनी।