{"_id":"6aa07b5afe27f71efd0dc0cc","slug":"izzatnagar-division-won-three-matches-in-basketball-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1445101-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: c","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: c
Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल की अंतर मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में बास्केटबॉल के मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में इज्जतनगर मंडल और वाराणसी मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। इज्जतनगर मंडल ने 24-09 अंकों से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी मंडल और मुख्यालय की टीम के बीच खेल हुआ। इसमें मुख्यालय की टीम ने 25-12 अंकों से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में लखनऊ मंडल और इज्जतनगर मंडल की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इज्जतनगर मंडल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17-12 अंकों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल सह क्रीड़ा आयोजन सचिव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन