फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITI Admission last date 31 August for online application

यहां आईटीआई में लेना है प्रवेश तो कल तक का है मौका, ऐसे करें आवेदन

Sun, 30 Aug 2020 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
ITI Admission last date 31 August for online application
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

अगर आप औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से अपने हुनर के कौशल को बढ़ाने की राह देख रहे हैं तो आपके पास प्रवेश के लिए आवेदन का आखिरी मौका सोमवार तक है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने एक सप्ताह पहले ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि को आठ दिन के लिए आगे बढ़ाकर 31 अगस्त किया है।

विज्ञापन


आवेदन के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। छात्र- छात्राओं को मेरिट के हिसाब से एडमिशन मिलेगा।
विज्ञापन


आईटीआई जेडी राजेश राम ने बताया कि गोरखपुर मंडल के 24 राजकीय और 205 प्राइवेट आईटीआई की 16500 सीटों पर प्रवेश होंगे। कोरोना को देखते हुए आईटीआई में ऑनलाइन ही प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद दसवीं की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिसके आधार पर छात्र प्रवेश ले सकेंगे। पहले चरण की यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों के सापेक्ष आवेदन आने के बाद एससीवीटी 10 दिन में मेरिट सूची जारी करेगा जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। कॉउंसलिंग प्रक्रिया में जिन अभ्यर्थियों को राजकीय आईटीआई नहीं मिलेंगे उन्हें अपग्रेड के लिए दोबारा फॉर्म भरना होगा।

अपग्रेड का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के नंबर पर ओटीपी आएगा जिसके बाद ही फॉर्म जमा होंगे। सामान्य और पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed