फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It was cloudy but it did not rain, the humid heat made restless

Gorakhpur News: बादल छाए पर बरसे नहीं, उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन

Wed, 06 Sep 2023 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy but it did not rain, the humid heat made restless
गोरखपुर। सूरज की तपिश से मंगलवार को राहत तो मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी बेहाल करती रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे पर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


रविवार रात में बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि सोमवार को तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपन से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। बादलों के कारण वातावरण उमस भरा रहा। चिपचिपाती गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होते रहे। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को मौसम के मिजाज को देखते हुए लग रहा था कि बारिश जरूर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed