{"_id":"64da936153684ddae601e5c7","slug":"it-is-important-to-remember-the-pain-of-partition-and-the-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-273484-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे का दर्द और आजादी के लिए दिया बलिदान याद रखना जरूरी: सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे का दर्द और आजादी के लिए दिया बलिदान याद रखना जरूरी: सुरेश खन्ना
विज्ञापन
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री ने किया उदघाटन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आज जो कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता का ढोेंग करती है, उसी ने कई सांप्रदायिक कानूनों को पारित करवाने में अंग्रेजों की सहायता की थी। अखंड हिंदुस्तान को खंडित स्वतंत्रता मिली और उस समय देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर प्रचंड नरसंहार हुआ। अखंड भारत के इतिहास में 14 अगस्त 1947 की तारीख रक्त रंजित है।
ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस का उदघाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों को देश के विभाजन के दौरान लाखों भाई बहनों को मिली यातना और वेदना को याद दिलाने के लिए ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 14 अगस्त 1947 को लाखों लोग बेघर हो गए थे। हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। उस दिन को इसलिए याद रखना है ताकि नागरिकों के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो। सांसद रवि किशन ने कहा कि भारत के लिए विभाजन ऐसी विभीषिका थी, जिसका असर लंबे समय तक बना रहेगाा।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महानगर के सभी 10 मंडलों में मौन जुलूस निकाला गया। बेनीगंज कार्यालय से होते हुए आर्यनगर चौक, गंगेज चौक, दुर्गाबाड़ी चौक, चरन लाल चौक के रास्ते निकले मौन जुलूस में सांसद रवि किशन शुक्ला व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, पुष्प दंत जैन, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा, समरेनदु सिंह, मनोज अग्रहरि, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्र मणि उपाध्याय, शशिकांत सिंह, सूर्य प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -