Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Issues of fertilizers and seeds, electricity bills, and irrigation raised on Farmers' Day

Gorakhpur News: किसान दिवस में उठा खाद-बीज, बिजली बिल और सिंचाई का मुद्दा

Wed, 18 Nov 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Issues of fertilizers and seeds, electricity bills, and irrigation raised on Farmers' Day
सिद्धार्थनगर। आंबेडकर सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, खाद-बीज और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवृत्त पढ़कर सुनाई। उन्होंने बताया कि उसमें दर्ज अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। इसके बाद डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें अपनी शिकायतें लिखित रूप में देने को कहा, ताकि उनके निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसान दिवस की बैठकों में स्वयं उपस्थित रहने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचना चाहिए। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय में समाधान करें। उन्होंने किसानों से प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। कहा कि वह पहली बार किसानों से रूबरू हो रहे हैं। उम्मीद है कि सभी के सहयोग से जिले में बेहतर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर, एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम, किसान यूनियन के पदाधिकारी, किसान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed