फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Issue of posting of selected candidates raised in front of personnel officer

Gorakhpur News: कार्मिक अधिकारी के सामने उठा चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती का मुद्दा

Fri, 02 Jun 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Issue of posting of selected candidates raised in front of personnel officer
कार्मिक अधिकारी के सामने उठा चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती का मुद्दा
पीआरकेएस के पदाधिकारियों ने अभ्यर्थियों को साथ लेकर अधिकारी से की मुलाकात
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे भर्ती सेल की नियुक्तियों में परीक्षा के बाद मेडिकल में फिट होने पर भी 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों को तैनाती नहीं दी गई है। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों को साथ लेकर पूर्वाेत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के पदाधिकारियों ने मैकेनिकल वर्कशॉप के कार्मिक अधिकारी से मुलाकात की और उनकी जल्द तैनाती की मांग की। कार्मिक अधिकारी ने आश्वस्त करते हए कहा कि जल्द ही सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ज्वाइन करा दिया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल से भर्ती 100 से ज्यादा सफल अभ्यर्थी पूर्वोत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप में ज्वाइन करने के लिए भटक रहे हैं। सफल अभ्यर्थियों में पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बिहार, उड़ीसा आदि राज्यों के भी हैं। कुछ अभ्यर्थियों को पहले ही ज्वाइन करा दिया गया है, लेकिन सौ से ज्यादा अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा है। इसकी वजह से सफल अभ्यर्थी काफी मायूस हैं। सफल होने के बाद भी नौकरी के इंतजार में मारे-मारे फिर रहे हैं। इन्हें होटल, धर्मशाला आदि में ठहरना पड़ रहा है। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, निशांत यादव ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed