फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Irrigation Minister locked office of Jal Nigam in Goakhpur

Gorakhpur News: सिंचाई मंत्री ने जल निगम के कार्यालय पर जड़ा ताला, औचक निरीक्षण पर मिला सिर्फ चपरासी

Tue, 17 Jan 2023 11:03 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

एक्सईएन सुदेश कुमार ने बताया कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह 10 बजकर तीन मिनट पर कार्यालय आए थे। उस समय वहां पर कोई कर्मचारी नहीं था। तो उन्होंने गेट पर ताला बंद करवा दिया था। चाबी गार्ड को दे दी थी। कार्यालय पहुंचने पर सुदेश कुमार ने ताला खुलवाया।

विज्ञापन
Irrigation Minister locked office of Jal Nigam in Goakhpur
औचक निरीक्षण पर सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिंचाई व जलशक्ति मंत्री सोमवार की सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण पर निकल गए। इस दौरान सबसे पहले वह जलनिगम के बिलंदपुर स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। वहां पर चपरासी को छोड़कर कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यालय पर ताला लगवा दिया। सूचना पर प्रोजेक्ट मैनेजर पहुंचे तो मंत्री ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन


जिले के दौरे पर आए सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को सुबह से शाम तक गोरखनाथ मंदिर में रहे। इस बीच उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह व मुख्य अभियंता आलोक जैन को मंदिर बुलाया। अधिकारियों के साथ उन्होंने शाम को नहरों का निरीक्षण किया। सोमवार को वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बिलंदपुर स्थित जलनिगम के कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यालय पर कोई कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन


यह देख मंत्री बहुत नाराज हुए। उन्होंने आफिस में ताला लगवा दिया। जब इस बात की जानकारी जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को हुई तो वह भागे-भागे सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां पर मंत्री मौजूद थे। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि वह बगल में ग्रामीण के कार्यालय में बैठे थे। मंत्री ने कहा कि जब आप नहीं आएंगे तो कर्मचारी कैसे आएगा। यह कार्यप्रणाली ठीक नहीं, इसे वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यालय में दीवार पर जगह-जगह पान की पीक पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन सुदेश कुमार ने बताया कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह 10 बजकर तीन मिनट पर कार्यालय आए थे। उस समय वहां पर कोई कर्मचारी नहीं था। तो उन्होंने गेट पर ताला बंद करवा दिया था। चाबी गार्ड को दे दी थी। कार्यालय पहुंचने पर सुदेश कुमार ने ताला खुलवाया।
 

विभाग व परिवार, दोनों को पर्याप्त समय दें कर्मचारी : स्वतंत्रदेव सिंह

जिले के दौरे पर आए सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को नलकूप कार्यालय परिसर में स्थित सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग एवं नहर विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लगें। अपने  कार्यालय के साथ परिवार को भी पर्याप्त समय दें।

मंत्री ने सोमवार को विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उनसे उनके कार्यालय में होने वाले कार्य के बारे में जानकारी ली। सिंचाई मंत्री ने कहा कि कर्मचारी अपने काम के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। जब कर्मचारी स्वस्थ रहेगा तब ही वह बेहतर कार्य करेगा। इससे कार्यालय के साथ परिवार भी अच्छा चलेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल प्रथम व द्वितीय, दिनेश सिंह व केके राय, अधीक्षण अभियंता नलकूप मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता नहर एके सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड 2 अधिशासी अभियंता नलकूप गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड सहित विभाग के अन्य अभियंता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed